{"_id":"58f50af64f1c1b1974471cb0","slug":"student-died-due-to-cause-in-dengue-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में डेंगू के डंक से छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता में डेंगू के डंक से छात्र की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक छात्र की डेंगू से मौत होने का मामला सामने आया है। छात्र झंडूता क्षेत्र की बल्हसीणा पंचायत के कथ्युन गांव का रहने वाला था। हालांकि आईजीएमसी प्रशासन से इस बात से इंकार किया है। मगर परिजनों और पंचायत प्रधान के अनुसार छात्र की मौत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू से मौत की वजह बताया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती 13 अप्रैल को अमित कुमार पुत्र सुरेश कुमार को स्कूल से घर आते समय टांगों में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसने घर पहुंचते ही परिजनों को यह बात बताई। इस पर परिजन उसे शाहतलाई के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार शुरू किया गया। इस बीच रविवार को उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण डेंगू बताया है। इसकी पुष्टि पंचायत प्रधान आशा देवी ने की है।
उन्होंने बताया कि वह छात्र के परिजनों के साथ आईजीएमसी में ही मौजूद थीं। रविवार को अमित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होेंने बताया कि अमित का परिवार आईआरडीपी में आता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से शोक ग्रस्त परिवार के लिए उचित सहायता राशि देने की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले भी इन्हीं कारणों के चलते गांव के ही एक अन्य लड़के की मृत्यु हुई थी। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांव में इस बीमारी की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की भी मांग की है।