फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Street will be removed from the streets of Ghumarwin

शहर की सड़कों से हटेगी रेहड़ी फड़ी,नगर परिषद एक हफ्ते में करेगी जगह चिन्हित

Thu, 20 Jan 2022 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Street will be removed from the streets of Ghumarwin
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में शहर में जितनी भी रेहड़ी फड़ी लग रही हैं, उन्हें वहां से हटाकर एक जगह पर लगाने के लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद एक हफ्ते में इसके लिए जगह का चयन करेगी। बाजार और सड़कों के किनारे लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को अब उपयुक्त स्थान दिया जाएगा। शहर में जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवाई हैं, उन्हें भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के आला अधिकारी चुने हुए जन प्रतिनिधि एक सप्ताह के भीतर जगह चिन्हित कर अलग से रेहड़ी मार्केट लगाएंगे। इससे शहर में निरंतर बढ़ रहे अतिक्रमण से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ रेहड़ी फड़ी वालों को आए दिन होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद घुमारवीं के अधिकारियों के पास लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि शहर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों और मकानों के आगे सड़कों पर रेहड़ियां लगवाई हैं। वे हर रोज और महीने के हिसाब से इन रेहड़ी फड़ी वालों से इसके बदले में पैसे वसूलते हैं। एनएच पर इन रेहड़ियों की वजह से जाम की स्थिति और दुर्घटना का भय सताता रहता है, जिससे किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर उपयुक्त स्थान चिह्नित कर इन रेहड़ी वालों को बसाया जाता है तो नगर परिषद की आय में भी बढ़ोतरी होगी। क्योंकि नगर परिषद मात्र तीस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पर्ची काटती है और जिन दुकानदारों ने रेहड़ी वालों को अपनी दुकानों की आगे जगह दी है वे हर दिन का सौ रुपये और महीने के हिसाब से पैसे लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों और शहर में कुल 18 रेहड़ियां लगती हैं, जो पंजीकृत हैं। लेकिन जगह-जगह इनकी वजह से बाजार की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा है। ऐसे में जब इनके लिए अलग से मार्केट बनेगी तो बाजार की सुंदरता भी बढ़ेगी। व्यापार मंडल घुमारवीं के प्रधान हेमराज संख्यान ने कहा कि हमने नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवा दिया है कि पहले इन रेहड़ी वालों के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करें। उसके बाद ही इन्हें शहर से हटाया जाए, ताकि इनकी रोजी रोटी पर कोई असर न पड़े।

अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा
इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी पंकज धीमान ने कहा कि नगर परिषद एक सप्ताह के अंदर रेहड़ी फड़ी वालों के लिए जगह चिह्नित कर देगी और फिर शहर की तमाम रेहड़ियां एक स्थान पर लगाई जाएंगी। इससे शहर को अतिक्रमण से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed