{"_id":"6138f7ec8ebc3e5fa21d4b37","slug":"sports-bilaspur-news-sml3831914113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बाबा कल्याण कमल दास वुशु क्लब चमलोग की ओर से आयोजित 17वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया ने किया।
उन्होंने कहा कि कई महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज खेलों में अपार संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हिमाचल के वुशु खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण, 28 रजत और 93 कांस्य सहित कुल 138 पदक वर्ष 2000 से अब तक जीतकर इतिहास रचे हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया।
दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता में 60 लड़के और 30 लड़कियां सहित 90 खिलाड़ी सांसू और तालू कनिष्ठ जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। हिमाचल वुशु संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि दो दिवसीय जिला स्तर प्रतियोगिता से राज्य के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन चमलोग में किया जाएगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता से हिमाचल के 40 खिलाड़ियों और 4 ऑफिशियल का चयन लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में होने वाली नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।