{"_id":"6ab818c96fa25dc80402dee4","slug":"sports-and-music-teachers-to-be-appointed-in-technical-institutes-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168625-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी संस्थानों में खेल और संगीत शिक्षकों की होगी तैनाती : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी संस्थानों में खेल और संगीत शिक्षकों की होगी तैनाती : धर्माणी
विज्ञापन
कलोल में ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम का लोकार्पण करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
कलोल पॉलिटेक्निक में सोलर इंक्यूबेशन केंद्र के लोकार्पण पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री
कहा-एनसीसी शुरू करने की दिशा में भी किया जा रहा काम
स्टार्टअप के लिए दो करोड़ का इनोवेशन फंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अब विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक शिक्षा और संगीत शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। सरकार इसी वर्ष से व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। साथ ही संस्थानों में एनसीसी शुरू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को परमवीर चक्र कैप्टन संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कलोल में यह जानकारी दी।
मंत्री कॉलेज में केके फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित 10 किलोवाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम और सोलर इंक्यूबेशन केंद्र के लोकार्पण के बाद विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार और केके फाउंडेशन के अध्यक्ष केके कश्यप मौजूद रहे।
धर्माणी ने कहा कि सोलर सिस्टम लगने से कॉलेज के बिजली बिल में करीब 70 प्रतिशत तक कमी आई है। इससे खर्च घटने के साथ विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा की तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान भी मिल रहा है। इसी तरह का सिस्टम और इंक्यूबेशन केंद्र राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के नवाचार और स्टार्टअप विचारों को बढ़ावा देने के लिए दो करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड शुरू किया गया है। एक स्टार्टअप को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। रोजगार के अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तर पर रोजगार सेतु प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।
मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य पुरस्कार शुरू किया गया है। इस वर्ष पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कॉलेज में बेहतर मंच और खेल मैदान विकसित करने के साथ कंप्यूटर साइंस का नया पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार, सेवानिवृत्त कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, जिला सहकारी सोसायटी के चेयरमैन रणजीत कश्यप, एसडीएम अर्शिया शर्मा, संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा दिनेश शर्मा, प्राचार्य अनिता जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।