{"_id":"6888cf8af23059e372013c64","slug":"sport-calander-realised-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-141547-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय स्कूली खेेले 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय स्कूली खेेले 21 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम्होल, औहर और टोबा में होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जिला उपनिदेशक नरेश चंदेल की अगुवाई में हुई बैठक में खेलों के स्थान और तिथियां निर्धारित की गईं।
छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक कराई जाएगी। खंड स्तरीय खेलों के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। सदर खंड की छात्र वर्ग की खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला, घुमारवीं खंड-1 की डुमैहर, घुमारवीं खंड-2 की ऋषिकेश, झंडूता खंड की गेहड़वीं और स्वारघाट खंड की बस्सी स्कूल में होंगी। छात्र वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में होगी।
छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 26 से 28 अगस्त तक होगी। सदर खंड की छात्राओं की खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानीकोटला, घुमारवीं खंड-1 की बरोटा, घुमारवीं खंड-2 की भगेड़, झंडूता खंड की घंडीर और स्वारघाट खंड की बैहल स्कूल में होंगी। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में होगी। वहीं, छात्र और छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शतरंज, जूडो और योग की स्पर्धा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में होगी।