फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Social security pension will come every month in the district: Rajesh Dharmani

जिले में हर माह आएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन : राजेश धर्माणी

Sun, 20 Jul 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Social security pension will come every month in the district: Rajesh Dharmani
बोले, तीन माह नहीं करना होगा पेंशन का इंतजार
विज्ञापन

जिले में 48,415 लाभार्थी प्राप्त कर रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की नई पहल के तहत जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले हजारों लाभार्थियों को अपनी पेंशन के लिए तीन महीने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत अब हर माह पेंशन की राशि नियमित रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी।

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी। यह प्रणाली न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी, बल्कि पेंशन वितरण में समयबद्धता भी लाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार राज्य में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में सतत कार्य कर रही है, ताकि आम लोगों को सरकारी सेवाएं सरलता से घर द्वार पर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अब हर माह पेंशन देने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत जिले के पात्र लोगों को भी अब हर महीने पेंशन दी जाएगी, इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में कुल 48,415 लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 7,25,75,450 रुपये का बजट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। सरकार विभिन्न श्रेणियों के पात्र लाभार्थियों को मासिक पेंशन निर्धारित दरों के अनुसार उपलब्ध करवा रही है। जिले में 4,509 लोग दिव्यांगता पेंशन, 1,278 लोग राष्ट्रीय विधवा पेंशन, 42 लोग कुष्ठ रोगी पेंशन, 5,778 लोग राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, 30,296 लोग बुढ़ापा पेंशन, 52 लोग राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, 6,256 लोग विधवा, तलाकशुदा और एकल महिला पेंशन और चार ट्रांसजेंडर लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। पेंशन लाभार्थियों को अब किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से अथवा अपने मोबाइल फोन से ही कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed