फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SIT formed in case of cow smuggling in oil tanker

Bilaspur News: ऑयल टैंकर में गोवंश की तस्करी मामले में एसआईटी गठित

Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
SIT formed in case of cow smuggling in oil tanker
गोवंश के साथ पकड़े गए ऑयल टैंकर पर लगाए पंखे। संवाद
आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष दल मार रहा छापा
विज्ञापन

टैंकर को गोवंश की तस्करी के लिए ही किया गया मॉडिफाई
टैंकर की छत पर हवा के लिए लगाए गए थे पंखे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऑयल टैंकर में गोवंश की तस्करी मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम कई जगहों पर छापा मार रही है। जांच में टैंकर के मालिक को भी शामिल किया जा रहा है।


तस्करों ने ऑयल टैंकर को मवेशियों की तस्करी के लिए विशेष रूप से मॉडिफाई किया था। टैंकर की छत पर पंखे भी लगे हुए मिले हैं, जो हवा आने जाने के लिए लगाए गए थे। हालांकि उनसे भी पर्याप्त हवा मवेशियों को नहीं आ रही थी। पुलिस ने मौके से भागे टैंकर चालक और एक अन्य व्यक्ति की पहचान भी कर ली है। चालक जफर अली जम्मू का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी असलम है। दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, टैंकर मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। उसे भी स्वारघाट थाना बुलाया गया है। यदि वह मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी भी गिरफ्तारी होगी। इसकी संभावना अधिक है कि मालिक को मामले के बारे पता होगा। क्योंकि मालिक की बिना जानकारी के टैंकर को मॉडिफाई करना संभव नहीं है। बता दें कि स्वारघाट पुलिस ने पंजाब की सीमा पर गरामोड़ा में वीरवार तड़के गोवंश से भरे एक ऑयल टैंकर को पकड़ा था। गोवंश को पंजाब की ओर से प्रदेश में लाया जा रहा था। टैंकर में एक मृत बैल, पांच जिंदा बैल और तीन गाय बरामद हुई थीं। मवेशियों को अंदर डालने के लिए टैंकर को मॉडिफाई कर एक दरवाजा बनाया गया था। साथ ही टैंकर की छत पर छोटे होल में पंखे भी लगाए गए थे। इससे यह साफ जाहिर हो रहा कि टैंकर को विशेष रूप मवेशियों की तस्करी के लिए ही इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि सारे मामले की सच्चाई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। वहीं, टैंकर से बरामद गोवंश को जकातखाना गोशाला में रखा गया है। सभी पशुओं की हालत अब ठीक है। उधर, स्वारघाट थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed