फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sins are destroyed by listening to the story: Pt. Gopal

कथा के श्रवण से नष्ट होते हैं पाप : पं. गोपाल

Sat, 06 Dec 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sins are destroyed by listening to the story: Pt. Gopal
बल्ह में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक।
बल्ह में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वार्ड नंबर-2 के बल्ह गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली।
कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होकर कथा स्थल पर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ कथा का आरंभ किया गया। पहले दिन कथावाचक पं. गोपाल शर्मा ने भागवत का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मात्र ही जन्म-जन्मांतर के पापों को नष्ट करने में सक्षम है। यह पवित्र महापुराण मनुष्य को भवसागर से पार कराने और मरणोत्तर मोक्ष प्रदान करने वाला महान आध्यात्मिक साधन है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान वेदव्यास ने श्री कृष्ण के दिव्य एवं लीला-संपन्न चरित्रों से परिपूर्ण इस महान ग्रंथ की रचना मानव कल्याण के लिए की थी, जो युगों-युगों से भक्तों को ज्ञान, भक्ति और जीवन का सही मार्ग प्रदान करता आ रहा है। आयोजक सोहनलाल संख्यान और प्रमोद संख्यान ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 13 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed