फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Siachen to Indira Point cycling team welcomed in Auhar

Bilaspur News: औहर में सियाचिन टू इंदिरा प्वाइंट साइकिलिंग टीम का किया स्वागत

Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siachen to Indira Point cycling team welcomed in Auhar
-5500 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करेगा 21 सदस्यों का काफिला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रादेशिक सेना की 75वीं वर्षगांठ पर चल रहे ऐतिहासिक सियाचिन टू इंदिरा प्वाइंट साइकिलिंग अभियान की टीम का कारवां शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचा। बिलासपुर के औहर में उनके स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद की शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने टीम का स्वागत किया।

गौरव शर्मा ने पूरी टीम को सम्मानित किया और बधाई दी। गौरव शर्मा ने बताया कि टीम में 21 सदस्य शामिल हैं। यह टीम अभियान को अंडमान निकोबार के इंदिरा प्वाइंट पर समापन करने से पहले लगभग 5500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। टीम अंडमान निकोबार में सेलिंग और स्कूबा डाइविंग भी करेगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी फूल मालाओं के साथ स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। टीम के सदस्यों ने अभी तक अपने अनुभव को सभी लोगों के साथ साझा किया। वहीं, पूरी टीम ने बिलासपुरी धाम का भी स्वाद चखा और गौरव शर्मा व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed