फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shiv Mahapuran story started in Shri Lakshmi Narayan temple

Bilaspur News: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा शुरू

Tue, 18 Feb 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shiv Mahapuran story started in Shri Lakshmi Narayan temple
कथावाचक पंडित पुनीत शर्मा
कथावाचक पंडित पुनीत शर्मा ने पंचाक्षर का बताया महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर न्यास अधिकारी और एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कथावाचक पंडित पुनीत शर्मा ने पंचाक्षर मत्र ऊं नम: शिवाय का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वेदों और पुराणों के अनुसार शिव अर्थात सृष्टि के सृजनकर्ता को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ ऊं नम: शिवाय का जप ही काफी है। भोलेनाथ इस मंत्र से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और इस मंत्र के जप से आपके सभी दुख और कष्ट समाप्त हो जाते हैं। श्रावण माह में स्वयं भगवान शिव माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी और अपने शिवगणों सहित पृथ्वी पर विराजते हैं। श्रावण का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस मास में वे अपने आराध्य भोलेनाथ की विधि विधान से पूजाकर आशीर्वाद लेते हैं। शिवपूजा का सर्वमान्य पंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय जो प्रारंभ में ऊं संयोग से षडाक्षर हो जाता है, भगवान शिव को शीघ्र ही प्रसन्न कर देता है। हृदय में ऊं नम: शिवाय का मंत्र समाहित होने पर संपूर्ण शास्त्र ज्ञान और शुभ कार्यों का ज्ञान स्वयं ही प्राप्त हो जाता है। पंडित बाबू राम शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी तक मंदिर में प्रतिदिन 2 से 5 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed