फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shimla gasped before half the journey

आधे रास्ते में ही हांफी शिमला से चंबा जा रही निगम की बस

Thu, 20 Jan 2022 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shimla gasped before half the journey
घुमारवीं बस अडडा से चंबा डिपो की बस को धक्का लगाकर एनएच तक पहुंचाते हुए परिचालक व अन्य - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला से चंबा जा रही परिवहन निगम की बस वीरवार सुबह आधा सफर पूरा होने से पहले ही हांफने लग पड़ी। बस घुमारवीं बस अड्डा पर सवारियों को बिठाने के लिए रुक तो गई, लेकिन उसे फिर से स्टार्ट करने के लिए परिचालक समेत अन्य लोगों को भारी ठंड में पसीना बहाना पड़ा। बस तो स्टार्ट हो गई, लेकिन अपने पीछे परिवहन निगम की लापरवाही की छाप छोड़ गई।
विज्ञापन

घुमारवीं बस अड्डा पर सुबह शिमला से चंबा जा रही चंबा डिपो की बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। बस चालक सुबह 8:10 बजे चंबा जाने के लिए घुमारवीं बस अड्डा पर बस को स्टार्ट करने लगा तो काफी देर तक बस स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने बस के परिचालक और बस स्टैंड पर मौजूद अन्य चालक परिचालकों और सवारियों से धक्का लगाने के लिए आग्रह किया। उसके बाद सभी ने जोर लगाकर बस को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 तक पहुंचाया और तब जाकर कहीं बस स्टार्ट हुई। घुमारवीं बस अड्डा पर निगम की बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार निगम की बसों को धक्के से स्टार्ट किया गया है, लेकिन परिवहन निगम है कि इन बसों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

हैरतअंगेज है कि इतने लंबे रूट शिमला-चंबा पर परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से ऐसी बसें क्यों भेजी जा रही हैं, जो आधे रास्ते में ही हांफ जाती हैं। बेशक सरकार और मंत्री हर मंच से लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे करते हैं, पर धरातल पर ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण वीरवार सुबह ही लोगों को बस को धक्का देकर स्टार्ट करने से मिल गया। वहीं, सवाल यह भी है कि अगर विभाग की लापरवाही से इस तरह की कोई बस किसी हादसे का शिकार हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैं चंबा बैठा हूं, मुझे क्या पता कि घुमारवीं में किस गाड़ी की क्या परिस्थिति है। रूट पर जो बस जाती है,वह बिल्कुल ठीक भेजी जाती है, 10 घंटे के रन के लिए निगम खराब बस नहीं भेजेगा। लेकिन यह बीएस फोर गाड़ियां हैं, कई बार इनमें इस तरह की परेशानी आ जाती है, जिसे चालक हैंडल कर लेते हैं। -राजन जंवाल, आरएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed