{"_id":"583f108c4f1c1b626bde54e2","slug":"sharya-win-singal-dance-compitition","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रृष्टि के नाम रहा श्रिया-2016 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रृष्टि के नाम रहा श्रिया-2016 का खिताब
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रिया-2016 समूह नृत्य प्रतियोगिता में नवज्योति स्कूल बिलासपुर की टीम को सम्मानित करतीं मुख्यातिथि भावना ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नंबर-1 समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा किसान भवन बिलासपुर में बुधवार को श्रिया-2016 का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से आए प्रतिभागियों ने दमदार प्रस्तुतियों सबकों हैरान कर दिया।
विज्ञापन
एकल नृत्य प्रतियोगिता में स्टार डांस अकादमी की श्रृष्टि ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जबकि राधे-गोविंद पब्लिक स्कूल बिलासपुर की कशिका और डीएवी स्कूल बिलासपुर के आदित्य क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले कार्यक्रम में एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन
समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) बिलासपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बिलासपुर की टीम दूसरे और नवज्योति पब्लिक स्कूल बिलासपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बिलासपुर, व्यास पब्लिक स्कूल चांदपुर, बिलासपुर पब्लिक स्कूल, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर, विजन कान्वेंट स्कूल, राधे-गोविंद पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल कंदरौर, स्टार डांस अकादमी, गर्ल्स स्कूल बिलासपुर
नवज्योति पब्लिक स्कूल ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिनर्वा सीसे स्कूल घुमारवीं, बीडीटीएस बरमाणा, ग्लोरी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर, एबी इंटरप्राइजिज बरमाणा, बीएम एसोसिएट, पूर्व सैनिक यूनियन बिलासपुर, दोहला वैली पब्लिक स्कूल कोठी, किंडर नेस्ट पब्लिक स्कूल बिलासपुर, राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल घंडालवीं, मां संतोषी प्राईवेट आईटीआई घुमारवीं और इंडियन डिफेंस अकादमी बिलासपुर का सराहनीय योगदान रहा।