फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sharadotsav concludes in Dhaulra; idols of Goddess Durga immersed in Gobind Sagar Lake.

Bilaspur News: धौलरा में शारदोत्सव संपन्न, गोबिंद सागर झील में विसर्जित कीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Wed, 21 Oct 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sharadotsav concludes in Dhaulra; idols of Goddess Durga immersed in Gobind Sagar Lake.
शारदोत्सव के समापन पर निकली शोभायात्रा। संवाद
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी विदाई यात्रा में हुए शामिल, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा नाहर सिंह बजिया के धौलरा मंदिर में प्रथम नवरात्र से शुरू हुआ शारदोत्सव मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। मां दुर्गा की महादशमी विहित पूजा के बाद भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी मां की विदाई यात्रा में शामिल हुए। शाम को गोबिंद सागर झील के लुहणू घाट से 30 मोटर बोट के माध्यम से मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को झील के मध्य ले जाकर विसर्जित किया गया। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे से सवा दस बजे तक मंदिर में मां दुर्गा की महादशमी विहित पूजा हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। हवन-यज्ञ और आरती के बाद मंदिर परिसर में महाभंडारा शुरू हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर दो बजे मंदिर में स्थापित कलशों और मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की विदाई के लिए यात्रा निकाली गई। बाबा नाहर सिंह मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के बीच से गुजरते हुए लुहणू मैदान पहुंची। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ विशेष ओलंपिक एशिया पैसिफिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल और जेआर कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विदाई यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने खेली होली
मां दुर्गा की विदाई यात्रा शुरू होने से पहले धौलरा मंदिर में श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। शाम साढ़े चार बजे यात्रा लुहणू घाट पहुंची। यहां से 30 मोटर बोट के माध्यम से प्रतिमाओं को गोबिंद सागर झील के मध्य ले जाकर विधिवत विसर्जन किया गया। इसके बाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्य धौलरा मंदिर पहुंचे और पुजारी से शांति जल ग्रहण किया। इसके साथ ही शारदोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने लगाया सेवा शिविर
विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोटरी क्लब बिलासपुर ने रौड़ा सेक्टर में सेवा शिविर लगाया। यहां श्रद्धालुओं को फल, पेठा और बोतलबंद पानी निशुल्क वितरित किया गया। क्लब के प्रधान नरेंद्र खन्ना ने कहा कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा से बड़ा कोई भाव नहीं होता। इस दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष दीप चंद, पूर्व प्रधान एनआर शर्मा, संजीव वात्स्यायन और पूर्व रोटरी सहायक गवर्नर टीसी सैणी मौजूद रहे।

शारदोत्सव के समापन पर निकली शोभायात्रा। संवाद

शारदोत्सव के समापन पर निकली शोभायात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed