फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sewage flowing in front of houses near Gandhi Chowk in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में गांधी चौक के पास घरों के सामने बह रहा सीवेज

Thu, 30 Jan 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sewage flowing in front of houses near Gandhi Chowk in Ghumarwin
नगर परिषद घुमारवीं में सीवरेज चेंबर से खुले में बह रहा गंदा पानी । संवाद
- सहूलियत के लिए बनाई गई सीवरेज योजना बनी मुसीबत
विज्ञापन


- शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में लोगों की सहूलियत के लिए बनाई गई सीवरेज योजना अब मुसीबत बन गई है। 25 साल का समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक इस योजना का विस्तारीकरण नहीं हो पाया है। यही कारण है कि यह योजना आज शहर के लिए छोटी पड़ने लगी है। आए दिन पूरे शहर में सीवरेज का सड़काें पर बहना और सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होना आम बात हो गई है।

घुमारवीं के गांधी चौक के पास घरों के सामने सीवरेज चेंबर का गंदा पानी खुले में बह रहा है। नाले के बीचो-बीच बनाए गए यह चैंबर पिछले कई माह से ओवरफ्लो होकर खुले में बह रहे हैं। यह सारी गंदगी इस नाले के जरिए शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सीर खड्ड में घुल रही है। लेकिन संबंधित विभाग की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। इस गंदगी से शहर के साथ आसपास के दर्जनों गांव के लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि इसी सीर खड्ड से दर्जनों गांवों को पेयजल योजनाओं के तहत पीने का पानी सप्लाई किया जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यही नहीं इस ओवरफ्लो चैंबर से आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। खुले में बहती यह गंदगी न केवल बीमारियों को न्यौता दे रही है बल्कि स्वच्छ भारत मिशन की भी सरेआम धज्जियां भी उड़ाती नजर आ रही है । स्थानीय लोग फारुख, एजाज, सतीश, अनिल, तारेक, अरमान, सतपाल आदि का कहना है कि उनके घरों के साथ सीवरेज चैंबर से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। बदबू से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन




कोट

सीवरेज की जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की है। विभाग को इस बारे में पहले भी अवगत करवाया जा चुका है। एक बार फिर से विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed