फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven day NSS camp inaugurated in Ghandir School

Bilaspur News: घंडीर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Sun, 26 Nov 2023 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Seven day NSS camp inaugurated in Ghandir School
- शिविर में 48 स्वयंसेवी ले रहे हैं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत, देशभक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


शिविर में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी विनय गौतम ने शिविर की जानकारी सभी को दी। उन्होंने बताया कि शिविर में 48 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि किस तरह से राष्ट्रीय सेवा योजना समाज के सर्वांगीण विकास में मदद करती है और अच्छे नागरिकों का निर्माण करता है। यह शिविर 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में स्वयंसेवी गोद लिए गांव घंडीर में खबड़ी देवी मंदिर, गोशाला बल्हसीणा, बल्हसीणा बाजार, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, पटवार वृत्त और स्थानीय पाठशाला की सफाई करेंगे। महिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता कुमारी ने बताया कि शिविर में परैड, व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस अवसर पर स्वयंसेवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed