{"_id":"656b2e8bbfadd731c201d6e7","slug":"seven-children-of-minerva-will-participate-in-the-state-level-science-conference-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9538-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे मिनर्वा के सात बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे मिनर्वा के सात बच्चे
विज्ञापन
-जिला स्तरीय सम्मेलन में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के सात विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस सम्मेलन का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में किया गया।
प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने राज्य स्तर के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। बच्चों को सम्मानित करने के लिए स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने इस दौरान अपने विचार भी साझा किए। परवेश चंदेल ने बताया कि जिला स्तर में सीनियर सेकेंडरी ग्रुप में मोस्ट एक्टिव स्टूडेंट शुभम शर्मा रहे। गणित ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में आदित्य, सीनियर सेकेंडरी गणित ओलंपियाड ग्रुप से प्रिशा चौहान, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में सीनियर सेकेंडरी ग्रुप से अभिनव, युवराज, भूमिका और सीनियर सेकेंडरी में ओशर्वी ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं मॉडल प्रतिस्पर्धा में वैदिक भक्त ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्कूल का ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अध्यापकों ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।