फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior citizens are the guiding force in the progress of society: Deputy Commissioner

समाज की प्रगति में मार्गदर्शक हैं वरिष्ठ नागरिक : उपायुक्त

Thu, 02 Oct 2025 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens are the guiding force in the progress of society: Deputy Commissioner
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ उपायुक्त बिलासपुर। स्रोत: डीपीआरओ
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन और मुशायरा में वरिष्ठ नागरिकों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बचत भवन में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। कार्यक्रम में जिले से लगभग 100 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक केवल उम्र के बढ़ते वर्षों का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि उनके अनुभव, ज्ञान और संस्कार समाज की प्रगति में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जीवन के मूल्य और नैतिकता अपने बुजुर्गों से सीखें और उनके योगदान को याद रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया गया। इसमें जगदीश कुमार शर्मा, गज्जन शर्मा, प्रकाश चंद बंसल, जेएन मिश्रा, जगन नाथ शर्मा और सुशील पुंडीर ने कविताओं और नज्मों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनोरंजन के साथ वरिष्ठ नागरिकों की साहित्यिक विरासत को भी उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पेरेंट्स और डिपेंडेंट मेंटेनेंस एक्ट, 2001 एवं एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की जानकारी भी दी गई। जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल और टोपी के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,34,000 रुपये का चेक भी प्रदान किया, जिस पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed