फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Selection of 23 bighas of land for indoor stadium in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम के लिए 23 बीघा भूमि का चयन

Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Selection of 23 bighas of land for indoor stadium in Ghumarwin.
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


-सीएम सुक्खू करेंगे घोषणा, युवाओं के खेल सपनों को मिलेगी उड़ान
-टिकरी वार्ड में कोर्ट के आसपास की गई है जमीन चिह्नित
-एक दशक से अधिक समय से लटकी थी परियोजना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं में युवाओं के लिए बनने वाले इंडोर स्टेडियम की बहुप्रतीक्षित परियोजना अब साकार होने के करीब है। टिकरी वार्ड में कोर्ट के पास 23 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगामी 11 दिसंबर को सरकार के विशेष समारोह में इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा करेंगे।
यह इंडोर स्टेडियम, जिसे स्किल डेवलपमेंट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, घुमारवीं के युवाओं के लिए खेलकूद और कौशल विकास के नए द्वार खोलेगा। परियोजना के लिए पहले से ही 1 करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग के पास जमा है। इस परियोजना का सपना लंबे समय से देखा जा रहा था, लेकिन विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी बाधाओं के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाई। पहले वन संरक्षण अधिनियम और फिर नगर परिषद की धीमी कार्यप्रणाली ने इसे वर्षों तक लटका दिया। अब, टिकरी वार्ड में भूमि चयन के साथ इस परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। यह इंडोर स्टेडियम स्थानीय युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित करने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। स्टेडियम के भीतर स्किल डेवलपमेंट की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जो युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने में मदद करेंगी। एक दशक से अधिक समय से यह परियोजना लटकी थी।
विज्ञापन


इनसेट
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। वर्षों से रुकी इस परियोजना के पूरा होने के बाद घुमारवीं का यह स्टेडियम न केवल स्थानीय बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर खेलों को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
युवाओं की उम्मीदों को नई उड़ान
यह स्टेडियम घुमारवीं के युवाओं के वर्षों के इंतजार का परिणाम है। खेलकूद और कौशल विकास के इस केंद्र से युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने, अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही यह परियोजना घुमारवीं को खेल और विकास के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed