फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seeing Sita's jewellery, viewers became emotional over Ram's separation.

Bilaspur News: सीता के गहने देख राम के विरह पर भावुक हुए दर्शक

Sat, 21 Oct 2023 04:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Seeing Sita's jewellery, viewers became emotional over Ram's separation.
- घुमारवीं में चल रही रामलीला को दर्शकों ने खूब सराहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के पुराना बस अड्डा में चल रही रामलीला में छठवें दिन मारीच और रावण के सीता को हर लाने की योजना बनाने का मंचन किया गया।
सीता हरण के दृश्य में रावण का साधु भेष में आना और सीता को उठा कर ले जाना दर्शकों ने खूब सराहा। रावण का किरदार ज्योति प्रकाश ने निभाया। अलख निरंजन अलख निरंजन और अलख जगाना हरि गुण गाना गाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। अगले दृश्य में राम लक्ष्मण जब पंचवटी में लौटते हैं तो सीता को वहां न पाकर राम अपना धैर्य खो बैठते हैं। मां सीता को कुटिया में न पाकर भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे अभिषेक टेसू ने हर रोज की गर्दिश से गर्दिश में जमाना हो गया गाकर राम भक्तों को रुला दिया। अगले दृश्य में जटायु ने जब रावण को रोकने का प्रयास किया तो रावण के प्रहार से जटायु गिर गए। जब राम और लक्ष्मण मां सीता जी को ढूंढते वहां पहुंचे तो राम की गोद में जटायु ने सीता जी का पता बताते हुए अपने प्राण त्याग दिए। अंतिम दृश्य में हनुमान की भूमिका निभा रहे सुरेश धीमान ने लोगों को साक्षात दर्शनों की अनुभूति करवाई। सुग्रीव द्वारा सीता जी के गहने दिखाने पर राम द्वारा विरह वेदना में अफसोस दिन हमारे गर्दिश में आ रहे हैं, जेवर तेरे प्यारी मुझ को रुला रहे हैं गाया। राम के विरह में उपस्थित दर्शक भावुक हो गए। छठवें दिन प्रोफेसर सुरेश शर्मा ने अपने परिवारजनों के साथ राम दरबार में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्व. सदानंद गौतम, स्व. कृष्णानंद शास्त्री, स्व. अमरनाथ शर्मा, स्व. प्रेम लाल टेसू, स्व. कृष्ण दास गुप्ता के रामलीला आयोजन के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed