{"_id":"60c221668ebc3e00b030879f","slug":"scuffle-with-police-personnel-and-home-guard-personnel-bilaspur-news-sml3731553167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान के साथ व्यक्ति ने की हाथापाई, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान के साथ व्यक्ति ने की हाथापाई, फाड़ी वर्दी
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के डाबर गांव में मारपीट मामले में कार्रवाई करने गए पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवान के साथ एक व्यक्ति की ओर से हाथापाई करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाबर गांव से एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचित किया कि उसका बेटा उसके परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना के बाद नम्होल पुलिस चौकी से एक पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड मौके पर पहुंचे।
वहीं, जैसे ही उसके बेटे ने पुलिस को देखा तो वह गुस्से में आकर पुलिस कर्मी और होमगार्ड के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। वहीं हाथापाई करते -करते उसने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। वहीं, हाथापाई में होमगार्ड के नाक पर भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में आईपीसी की धारा 353 और 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।