फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   School children are giving the message of 100% voting to the people.

Bilaspur News: स्कूली बच्चे लोगों को दे रहे शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Thu, 02 May 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
School children are giving the message of 100% voting to the people.
-स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में निकाली जा रही जागरुकता रैलियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं। जिले भर में शिक्षण संस्थानों के बच्चे लोगों को जागरुकता रैलियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए संदेश दे रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत इन जागरुकता रैलियों का आयोजन शिक्षण संस्थान अपने-अपने स्तर पर कर रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत वीरवार को छात्र पाठशाला बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं और क्रिसेंट स्कूल की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। छात्र पाठशाला बिलासपुर के छात्रों ने रौड़ा क्षेत्र में लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। क्रिसेंट स्कूल के बच्चों ने डियारा क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के बच्चों ने स्कूल से बरठीं बाजार होते हुए बड़गांव तक रैली निकाली। सभी बच्चों ने इस दौरान विभिन्न प्रकार के नारे लगाए। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में बुधवार को यह जागरूकता रैलियां शुरू हुई हैं। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि 27 मई तक सभी शिक्षण संस्थान अपने कैंपस से बाहर जाकर अपने आसपास के क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। इसके लिए स्वीप रैली और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। बच्चे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 1,4,7,9,13,16,20,25 और 27 मई को जागरुकता रैली का आयोजन कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों ने अपना वोट नहीं बनवाया है वह 4 मई तक इसे बनवा सकते हैं। जो मतदाता किसी कारणवश अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से छूट गए हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होने का कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed