{"_id":"664602e2fa1c01873303abf7","slug":"school-children-are-giving-message-to-people-to-vote-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117415-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूली बच्चे लोगों को दे रहे मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूली बच्चे लोगों को दे रहे मतदान करने का संदेश
विज्ञापन
-तलाई और शिवा स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
तलाई/झंडूता (बिलासपुर)। शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली अभियान जारी है। इसके तहत वीरवार को मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ आदर्श राजकीय माध्यमिक पाठशाला तलाई और शिवा में इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
तलाई स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ मिलकर जागरुकता रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया। प्रधानाचार्य पृथ्वीराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को पाठशाला के छात्रों ने शपथ ली कि वह घर जाकर अपने माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदार, गांव एवं शहर के सभी लोगों को जागरुक करेंगे। ताकि आगामी 1 जून को सभी मतदान करें। सभी लोग मतदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे। शिवा इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल की अध्यक्षता में झंडूता से लेकर सेर चौक तक रैली निकाली। इसमें बच्चों ने मतदान के लिए जागरुक करने वाले स्लोगन हाथों में लिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए नारे लगाए। बच्चों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने सारे काम छोड़कर 1 जून को देश की 18वीं लोकसभा के लिए वोट डालने अवश्य जाएं। प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल ने भी लोगों से अपील की कि वह 1 जून को कोई आलस्य न करें और मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अति आवश्यक है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा इसमें सबको अपना मतदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ है। इस मौके पर शशि भूषण, हेतल शर्मा और अनीता शर्मा मौजूद रहे।