{"_id":"66548d9ee27d0d6632038e0a","slug":"saurabh-of-bandla-won-the-small-gardener-of-patta-dangal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117979-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बंदला के सौरभ ने जीती पट्टा दंगल की छोटी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बंदला के सौरभ ने जीती पट्टा दंगल की छोटी माली
विज्ञापन
-बिलासपुर के लक्की बने बड़ी माली के विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बंदला के गांव पट्टा में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में स्थानीय पंचायत के पहलवान सौरभ ठाकुर उर्फ बबू ने छोटी माली का खिताब अपने नाम किया।
दंगल का आयोजन दंगल समिति पट्टा की ओर से किया गया। इस दंगल में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में दो मालियों का आयोजन किया गया। पहलवानों ने इस दंगल में खूब दमखम दिखाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी माली के फाइनल में बिलासपुर के लक्की ने सोनीपत के राहुल को हराकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली का फाइनल मुकाबला बंदला के सौरभ और बागी के प्रीतम पहलवान के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रीतम को हरा दिया और छोटी माली का खिताब अपने नाम किया। बड़ी माली के विजेता को 3100 रुपये और गुर्ज, उपविजेता को 2500 रुपये का इनाम दिया। वहीं छोटी माली के विजेता को 2100 रुपये और गुर्ज, उपविजेता को 1800 रुपये इनाम दिया गया। दंगल समिति के सदस्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हर साल इस दंगल का आयोजन किया जाता है। इस बार भी सभी के सहयोग से इस दंगल का आयोजन किया गया। दंगल समिति की ओर से सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।