फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sanitation workers traveling in a garbage-hauling vehicle.

Bilaspur News: कूड़ा ढोने वाले वाहन में सफाई कर्मचारियों का सफर

Sat, 13 Jun 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers traveling in a garbage-hauling vehicle.
घुमारवीं में कूड़ा ढोने वाली गाड़ी में सफर करते सफाई कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
नगर परिषद घुमारवीं की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
विज्ञापन

लोगों ने सुरक्षा और सम्मान से जोड़ा मुद्दा, सोशल मीडिया पर भी उठी आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की कार्यप्रणाली इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के बजाय उन्हें कूड़ा ढोने वाले वाहन में ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा है। यह नजारा देखने वाले लोग हैरानी जता रहे हैं और नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद का कूड़ा एकत्रित करने वाला वाहन प्रतिदिन शहर के विभिन्न वार्डों और बाजारों से कचरा उठाने का कार्य करता है। इसी वाहन में सफाई कर्मचारियों को भी उनके कार्यस्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस वाहन का उपयोग केवल कचरा ढुलाई के लिए किया जाता है, उसमें कर्मचारियों को ले जाना न केवल अनुचित है बल्कि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम भरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई बार सफाई कर्मचारी वाहन के पिछले हिस्से में बैठकर सफर करते देखे गए हैं। ऐसे में दुर्घटना की स्थिति में गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं कूड़े के संपर्क में आने से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शहरवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी पूरे शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक परिवहन व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं है। लोगों ने नगर परिषद से कर्मचारियों के लिए अलग वाहन की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। कई नागरिकों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी उठाया है। उनका कहना है कि यदि नगर परिषद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उचित साधनों से कार्यालय आते-जाते हैं तो सफाई कर्मचारियों को भी समान सुविधाएं मिलनी चाहिए। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि यदि कूड़ा ढोने वाले वाहन में सफाई कर्मचारियों को ले जाने संबंधी कोई शिकायत या तथ्य सामने आते हैं तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed