फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sampling drive launched to ensure quality of sweets and milk products

Bilaspur News: मिठाई, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चला सैंपलिंग अभियान

Thu, 09 Oct 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sampling drive launched to ensure quality of sweets and milk products
घुमारवीं में सैंपल भरने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
घुमारवीं में 10 प्रकार की मिठाइयों के नमूने जांच के लिए किए एकत्र
विज्ञापन

मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बिलासपुर खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपमंडल घुमारवीं की विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने गुलाब जामुन, काजू कतली, पतीसा, रसगुल्ला, गुझिया, पेठा, दूध, पनीर, जलेबी और बेसन बर्फी सहित कुल 10 प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लिए।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएस ठाकुर के नेतृत्व में की गई। विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि यह अभियान त्योहारी सीजन में मिलावट पर रोक लगाने और लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कहा कि लिए गए सभी सैंपलों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी सैंपल में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आने वाले दिनों में कुठेड़ा, झंडूता और बरठीं क्षेत्रों में भी दूध, दही, पनीर, घी और मिठाइयों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही यदि किसी खाद्य पदार्थ को मौके पर ही खराब पाया जाता है, तो उसे तुरंत नष्ट करा दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहारी सीजन में मिठाइयां और दुग्ध उत्पाद खरीदते समय सतर्क रहें। प्रतिष्ठित दुकानों से ही सामान खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी विभाग को तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed