फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sales man son pass neet examination in gumarwin bilaspur-paresnts feel happy

सेल्जमैन के बेटे ने पास की नीट की परीक्षा

Sun, 11 Sep 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sales man son pass neet examination in gumarwin bilaspur-paresnts feel happy
नीट की परीक्षा पास करने वाले निलाक्ष रतवान अपने माता पिता के साथ। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। कहते हैं जज्बा, लगन, हिम्मत और लक्ष्य सामने हो तो कामयाबी खुद कदम चूम लेती है। इसे कृतार्थ कर दिखाया है कि घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव मतवाना के निलाक्ष रतवान ने।
विज्ञापन

निलाक्ष रतवान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 660 अंक प्राप्त करने के साथ बिलासपुर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। बेहद गरीब और आईआरडीपी परिवार से संबंधित निलाक्ष रतवान शुरू से पढ़ाई में बहुत तेज और कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं। इनके पिता मनोज कुमार कपड़े की दुकान पर सेल्समैन हैं। माता वीना कुमारी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में माता-पिता ने भी बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। वीना कुमारी ने भी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए घर पर एक गाय रखी हैं और बाजार में दूध बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होनहार बेटे ने तभी सपने को साकार करने के लिए पहला कदम बढ़ा दिया था। जब बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया था। निलाक्ष का कहना है कि सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करनी चाहिए तो मंजिल खुद कदम चूमती है । पिता मनोज कुमार कहना है कि बच्चे ही मां-बाप का संसार होते हैं। बेटा पहले से पढ़ाई में अव्वल था।

उसके सपने को साकार करने के लिए आर्थिकी रोड़ा बन रही थी, लेकिन भगवान पर भरोसा रखा और सब ठीक चलता रहा। बेटे ने इस मुकाम को पाने के लिए मात्र छह महीने कोचिंग ली है। निलाक्ष का छोटा भाई है वह भी डॉक्टर ही बनना चाहता है और बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। मनोज के घर पर रिश्तेदारों और लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed