फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Royalty of fisheries cooperative societies will be halved, societies will get federation status

Bilaspur News: मत्स्य सहकारी सभाओं की रॉयल्टी आधी, सोसाइटियों को मिलेगा फेडरेशन का दर्जा

Wed, 20 Aug 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Royalty of fisheries cooperative societies will be halved, societies will get federation status
शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे मत्स्य सहकारी सभा के सदस्य। स्रोत: सभा
कांग्रेस नेता विवेक कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

बरठीं अस्पताल की सड़क सुधार को स्वीकृत हुए 20 लाख, मछुआरों के लिए घोषित होगी एमएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार की अगुवाई में मत्स्य सहकारी सभाओं के सदस्यों और अन्य लोगों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने सहकारी सभाओं पर लगाई जाने वाली 15 फीसदी रॉयल्टी घटाकर साढ़े सात फीसदी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि रॉयल्टी को आगे और भी कम करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान यह भी आग्रह किया गया कि फिशरमैन सोसाइटियों को फेडरेशन का दर्जा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मछुआरों की सुविधा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा, जिससे उनके उत्पाद का वाजिब दाम सुनिश्चित हो सके। इसके लिए मत्स्य पालन विभाग के सचिव और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बरठीं अस्पताल को जाने वाली संपर्क सड़क की हालत सुधारने के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में डॉक्टर और अन्य रिक्त पदों को शीघ्र भरने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया और अधिकांश मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सहकारी सभाओं का फेडरेशन बनेगा और बरठीं अस्पताल की सड़क की हालत सुधरेगी। क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed