{"_id":"6aa98fa6de3443f5ac065fef","slug":"road-secured-after-six-decades-faces-fresh-trouble-retaining-wall-collapses-in-lurhad-bilaspur-news-c-19-sml1058-787261-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छह दशक बाद मिली सड़क पर फिर संकट, लुरहाड़ में डंगा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छह दशक बाद मिली सड़क पर फिर संकट, लुरहाड़ में डंगा गिरा
विज्ञापन
बारिश से मुसाहन-पसोल-बजौरा-लुरहाड़ मार्ग को नुकसान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की
सड़क बनने से पहले छह दर्जन परिवारों को नाव के सहारे करनी पड़ती थी आवाजाही
सुभाष कपिल
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम लुरहाड़ इलाके में भारी बारिश से मुसाहन-पसोल-बजौरा-लुरहाड़ सड़क का डंगा गिर गया है। इससे सड़क को नुकसान पहुंचा है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द डंगे का निर्माण करवाने की मांग की है। लुरहाड़ क्षेत्र तीनों ओर से गोबिंदसागर झील से घिरा है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां के लोगों को करीब छह दशक तक सड़क सुविधा का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान करीब छह दर्जन परिवारों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ती थी। मरीजों को पालकी में बैठाकर नाव के जरिये झील पार करवाने के बाद सड़क तक पहुंचाया जाता था। वर्ष 2018 में अमर उजाला ने ग्रामीणों की सड़क सुविधा से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद तत्कालीन विधायक जीत राम कटवाल ने सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया। बाद में मुसाहन-पसोल-बजौरा-लुरहाड़ सड़क को नाबार्ड योजना में शामिल किया गया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को वर्षों पुरानी परेशानी से राहत मिली और वाहन सीधे क्षेत्र तक पहुंचने लगे। अब बारिश में डंगा गिरने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते डंगे का निर्माण नहीं हुआ तो सड़क बंद हो सकती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वालों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने विभाग से मौके का निरीक्षण करवाकर जल्द काम शुरू करने की मांग की है। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार विजय विशिष्ठ, डॉ. जगत राम शर्मा, पूर्व प्रधान जगदीश चंदेल, लाल सिंह, सुषमा, सुनीता और रीना देवी ने कहा कि बड़ी मुश्किलों के बाद क्षेत्र को सड़क सुविधा मिली है। अब इसे बारिश से सुरक्षित रखना जरूरी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि समस्या विभाग के ध्यान में है। सहायक अभियंता को मौके का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद डंगे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद