फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road safety rally flagged off

Bilaspur News: सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Sat, 31 Jan 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Road safety rally flagged off
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिलासपुर में रैली को हरी झंडी दिखाते एडीसी। स्रोत: डीपीआरओ
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का समापन
विज्ञापन

एडीसी बोले- हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है सड़क सुरक्षा नियमों का पालन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 से 31 जनवरी तक चले सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का शुक्रवार को औपचारिक समापन हो गया। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर बिलासपुर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर के प्रांगण में संपन्न हुई। रैली में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचाया। ओम कांत ठाकुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी तभी संभव है, जब सभी लोग यातायात नियमों का पालन ईमानदारी से करें। बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग, कविता पाठ और मॉडल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त निशुल्क नेत्र जांच शिविरों, नुक्कड़ नाटकों, ड्राइविंग स्कूलों, जिले के प्रवेश बिंदुओं तथा राशन डिपो के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। एडीसी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण तथा पुलिस विभाग के सहयोग से पूरे जिले में निरंतर सड़क सुरक्षा गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज कुमार तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा पर विशेष जोर
अतिरिक्त उपायुक्त ने वाहन चालकों से अपील की कि कार में सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चलाना गंभीर अपराध है, जिससे न केवल स्वयं का बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरे में पड़ता है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैफिक लाइट, सड़क संकेतों, लेन ड्राइविंग, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा मोड़ या लेन बदलते समय इंडिकेटर के सही उपयोग पर भी जोर दिया। साथ ही वाहनों के नियमित रखरखाव, ब्रेक, लाइट और टायरों की समय-समय पर जांच को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक बताया।
इनसेट
पैदल यात्रियों से भी नियमों के पालन की अपील
एडीसी ओम कांत ठाकुर ने पैदल यात्रियों से भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां फुटपाथ उपलब्ध हो, उसका उपयोग करें और फुटपाथ न होने की स्थिति में सड़क के किनारे सावधानीपूर्वक चलें। सड़क पार करते समय जेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करें और जल्दबाजी या दौड़ने से बचें।

इनसेट
आपात स्थिति में ये नंबर करें डायल
उन्होंने बताया कि फोरलेन मार्ग पर आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1033, सड़क दुर्घटना या आपात सहायता के लिए 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 आपातकालीन नंबर, जबकि किसी भी आपदा की स्थिति में 1077 आपदा प्रबंधन टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed