{"_id":"6ac651834317a3c22d05f975","slug":"road-repairs-in-swahan-accelerate-villagers-get-relief-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169397-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वाहण में सड़कों की मरम्मत तेज, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वाहण में सड़कों की मरम्मत तेज, ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्वाहण में चल रहा सड़क निर्माण का कार्य। स्रोत: जागरूक पाठक
बारिश भूस्खलन से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को जेसीबी से किया जा रहा दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत स्वाहण में बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। पंचायत प्रधान अमरजीत कौर की देखरेख में जेसीबी मशीनों से रास्तों से मलबा हटाने, मिट्टी भरने और पत्थर डालकर सड़कों को समतल करने का काम किया जा रहा है। सड़कों की हालत सुधरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
लगातार बारिश के कारण पंचायत क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई स्थानों पर सड़कों पर बड़े पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और अन्य ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत प्रधान अमरजीत कौर ने लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया। कच्चे रास्तों की सफाई के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों में मिट्टी और पत्थर डालकर उन्हें आवागमन योग्य बनाया जा रहा है।
पंचायत की ओर से शेष संपर्क मार्गों को भी जल्द दुरुस्त करवाने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के बाद सड़कों की हालत खराब होने से रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार संपर्क सड़कें उनके लिए जीवनरेखा हैं और इनके ठीक होने से बच्चों, मरीजों और किसानों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रधान अमरजीत कौर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए शेष संपर्क मार्गों को भी जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे। पंचायत के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए पंचायत प्रधान का आभार जताया। उनका कहना है कि संपर्क मार्गों के दुरुस्त होने से पंचायत मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा और ग्रामीणों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी।