फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

प्रशासन के नोटिसों की एनएचएआई कर रहा अनदेखी

Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
road
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण मामले में एनएचएआई को प्रशासन के नोटिसों की परवाह नहीं है। प्रशासन की ओर से एक के बाद एक धड़ाधड़ जारी हो रहे नोटिसों को अथॉरिटी मानों रद्दी की टोकरी में डाल रही है। ऐसे में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के अप्रूव्ड रोड अलाइनमेंट प्लान में किए गए बदलाव की जांच नोटिस देने तक ही सीमित हैं। तहसीलदार सदर इस मामले में एनएचएआई भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई के तहसीलदार को कई नोटिस दे चुके हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। हैरानी की बात है कि तहसीलदार सदर स्तर से हो रही इस कार्यवाही में अंतिम नोटिस होने का उल्लेख होने पर भी एनएचएआई पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अब तहसीलदार सदर से एनएचएआई के तहसीलदार को एक बार फिर अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गत वर्ष उपायुक्त बिलासपुर के आदेशों पर अप्रूव्ड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव की नियमानुसार जांच की कार्यवाही शुरू हुई थी। चारों तहसीलों से संबंधित एसडीएम की चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया था। लेकिन, नोटिसों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 13 माह बीत जाने पर भी न तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक इस संबंध में असल रिकॉर्ड उपलब्ध करवा पाए हैं और न ही संबंधित एसडीएम नियमानुसार इसकी जांच कर पाए हैं। हालांकि, मामले में एडीएम स्तर से भी परियोजना निदेशक को चौथा रिमाइंडर जारी हो चुका है। इस मामले में अब 22 सितंबर तक का समय एनएचएआई के तहसीलदार को दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी सदर तहसीलदार को इस पर कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी गई।
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उप प्रधान अशोक कुमार, राकेश कुमार, चिंता देवी, तहसील श्री नयना देवी जी गांव मेहला के सीता राम, थापना के सुखराम, गांव टाली के महेंद्र सिंह, रत्न लाल, तहसील सदर गांव तुन्नु के सुखराम, गांव पट्टा के सदा राम, तहसील झंडूता गांव धराड़सानी के जगत राम, बलदेव, तहसील घुमारवीं गांव पलथीं के जगदीश राम तथा समिति के महासचिव पूर्व सैनिक मदन लाल ने कहा कि जिला की अन्य तहसीलों में बार-बार बुलाने पर भी एनएचएआई का कोई अधिकारी असल दस्तावेज के साथ कभी हाजिर नहीं हुए। समिति को अंदेशा है कि एनएचएआई के पास फोरलेन से संबंधित असल दस्तावेज नहीं है। ऐसे मेें समिति और प्रशासन दोनों का समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed