फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road becomes a nightmare at Natnighad; debris and potholes compound the trouble.

Bilaspur News: नटनीघाड़ में सड़क बनी आफत, मलबे और गड्ढों से बढ़ी परेशानी

Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Road becomes a nightmare at Natnighad; debris and potholes compound the trouble.
बरसात में हर साल बिगड़ते हैं हालात, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

लोग बोले- लाखों खर्च के बाद भी नहीं बदली स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। लगातार हो रही बारिश के कारण बनेर-जकातखाना सड़क पर नटनीघाड़ के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर सड़क पर आने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे, कीचड़ और फिसलन बनी हुई है, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार की ओर से सड़क सुधार का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण बरसात में हालात और अधिक बिगड़ गए हैं। उनका कहना है कि जल्द ही स्कूल खुलने वाले हैं और ऐसे में बच्चों सहित आम लोगों को रोजाना इसी मार्ग से गुजरना पड़ेगा, जिससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नटनीघाड़ में बरसात के मौसम में यह समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से हर मानसून में यहां भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बनती है। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन इस स्थान का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग इस स्थान पर कई बार लाखों रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन हर वर्ष स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। लोगों ने सरकार और विभाग से इस स्थान का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है, ताकि बार-बार होने वाले खर्च और लोगों की परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तंबोल लेख राम धीमान, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत टाली देवी राम ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य निक्का राम ठाकुर, पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह ठाकुर तथा बीडीसी चेयरमैन रूप लाल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत और मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता दिनेश गुप्ता ने बताया कि सड़क को ठीक करने का कार्य ठेकेदार को सौंपा गया है। ठेकेदार की ओर से कार्य रुकने के कारणों की जांच की जाएगी और सड़क को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed