{"_id":"6abd0ecaa704c3df840180dd","slug":"emphasis-on-the-importance-of-personal-hygiene-and-a-balanced-diet-bilaspur-news-c-92-1-bpr1012-168889-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व पर जोर
विज्ञापन
कोठी स्कूल के एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
सिविल अस्पताल घुमारवीं से स्वास्थ्य परामर्शदाता सुभाष चौहान और स्वास्थ्य शिक्षक सोनिका कपूर ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दैनिक जीवन में अच्छी आदतें विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विशेषज्ञों ने स्वयंसेवियों के साथ स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि युवावस्था में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भविष्य में स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव तैयार करती है। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम में जयचंद हीर, धर्मपाल शर्मा, मुकेश नड्डा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।