फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A cleanliness drive will be conducted at 15 locations in Bilaspur today.

Bilaspur News: बिलासपुर में आज 15 जगहों पर चलेगा स्वच्छता अभियान

Wed, 30 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive will be conducted at 15 locations in Bilaspur today.
जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसायटी और सामाजिक न्याय विभाग करेगा सहयोग
विज्ञापन

11 वार्ड और चार पंचायतें होंगी शामिल, सुबह 10 बजे से शुरू होगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में बिलासपुर को स्वच्छ और नशा-मुक्त बनाने के लिए एक अक्तूबर को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले अभियान में नगर परिषद के 11 वार्डों और चार पंचायतों में एक साथ स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर ने बताया कि अभियान सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। प्रतिभागियों को सुबह 9:45 बजे अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचना होगा। अभियान के लिए 15 स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां स्वच्छता गतिविधियों के साथ श्रमदान और नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

नगर के वार्ड एक निहाल में आईटीआई चौक, वार्ड दो स्टेडियम में लुहणू मैदान और नेहरू पार्क, वार्ड तीन रौड़ा में आयकर कार्यालय के समीप चिल्ड्रन पार्क, वार्ड चार गुरुद्वारा में गुरुद्वारा पहाड़ी और लाइब्रेरी पार्क, वार्ड पांच मेन मार्केट में पूनम मॉल के पीछे और वार्ड छह कोसरियां में राजकीय महाविद्यालय व डीएवी स्कूल के सामने अभियान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सात चंगर में अस्पताल कैंटीन क्षेत्र, वार्ड आठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में वाल्मीकि मंदिर के पीछे, वार्ड नौ टाउन हॉल में नगर परिषद कार्यालय के पीछे नाले के क्षेत्र, वार्ड 10 धोलरा में एनएच-21 के किनारे और वार्ड 11 लखनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बामटा, ओयल, रघुनाथपुरा और नौणी पंचायतों में भी निर्धारित स्थलों पर अभियान चलेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने नागरिकों से सुबह 9:45 बजे निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed