{"_id":"5f1f1f488ebc3e63b25a08e1","slug":"road-beating-van-stoped-bilaspur-news-sml3397886100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती हुई गाड़ी को रोक की तोड़ फोड़ चालक को मारा, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती हुई गाड़ी को रोक की तोड़ फोड़ चालक को मारा, क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के तहत जुखाड़ी गांव के एक युवक ने एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी गाड़ी की तोड़फोड़ करने को लेकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुसि से मिली जानकारी के अनुसार अंकुश कुमार (28) पुत्र ज्ञान चंद गांव जुखाड़ी डाकघर गलौट तहसील नालागढ़ जिला सोलन ने थाना स्वारघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह अपनी गाड़ी पिकअप से मटर अनलोड करके अपने घर जुखाड़ी जा रहा था। उसी समय करीब 12:10 बजे रात को धारकांसी के पास पहुंचा। तभी स्वारघाट की तरफ से बिलासपुर की तरफ जा रही गाड़ी नंबर एचपी 69-7982 से पास लेते समय उक्त गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी इसकी गाड़ी के आगे लगा दी।
चालक ने बिनस कुछ कहे सुने लोहे की रॉड़ से इसकी गाड़ी के शीशे तोड़े। वहीं इसके व इसके साथी लखविन्द्र के सिर पर चोट मार दी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक सुरजीत सिंह सपुत्र बलदेव सिंह गांव व डाकघर पावर हाउस कोटला तहसील श्री आनंदपुर साहिब के खिलाफ स्वारघाट थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी इस संदर्भ में मारपीट और गाली गलौच की शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।