फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Residential buildings of para medical staff ready 6 months before the scheduled time

पैरा मेडिकल स्टाफ के आवासीय भवन निर्धारित समय से 6 माह पहले बनकर तैयार

Fri, 22 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Residential buildings of para medical staff ready 6 months before the scheduled time
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए बना आवासीय भवन। - फोटो : BILASPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ का आवासीय भवन निर्धारित समय से छह माह पहले बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिला इमारत पर एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
बता दें कि आवासीय भवन का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन यह छह माह पहले ही बनकर तैयार हो गया है। आधुनिक शैली से तीन मंजिला इमारत में तीन कमरों के छह सेट बनाए गए हैं। यहां कर्मचारियों को अब बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बजट का भुगतान समय पर करवाने से इस कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन

ऐसे में ठेकेदार ने भी निर्धारित समय से पहले निर्माण कार्य को पूरा कर दिया है। ठेकेदार शुभम महाजन ने बताया कि विभाग के सहयोग से निर्धारित समय से छह माह पहले आवासीय भवनों का निर्माण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना आवासीय भवन जर्जर हालत में होने की वजह से कर्मचारियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण के लिए पैसा दिया। लोक निर्माण विभाग ने बीते वर्ष जून 2021 में कार्य को अवार्ड कर ठेकेदार को भवन निर्माण का कार्य सौंपा। जो अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है।

एक करोड़ पंद्रह लाख से नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ के आवासीय तीन मंजिला भवन को आधुनिक शैली और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से छह माह पहले कर दिया है।
-नितेश शर्मा, मंडलीय सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग झंडूता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed