फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Reflectors were uprooted on the Jhanduta-Bhadolikalan road on the second day itself

Bilaspur News: झंडूता-भड़ोलीकलां मार्ग पर दूसरे दिन ही उखड़ गए रिफ्लेक्टर

Wed, 22 Feb 2023 05:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Reflectors were uprooted on the Jhanduta-Bhadolikalan road on the second day itself
-लोगों ने उठाए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता-भड़ोलीकलां मार्ग पर लगाए जा रहे रोड स्टड रिफ्लेक्टर लगाने के बाद दूसरे दिन से ही उखड़ना शुरू हो गए। लो0गों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चिपकाने वाली फिलिंग सामग्री की गुणवत्ता ठीक न होने से यह समस्या सामने आई हैं।

लोक निर्माण विभाग की ओर से यह रिफ्लेक्टर स्कूल, अस्पताल, कार्यालय और चौक चौराहों (जैब्रा क्रॉसिंग) पर लगाए जा रहे हैं। यह रिफ्लेक्टर वाहन चालकों को वाहन की तेज गति को धीमी गति में चलाने की चेतावनी देते हैं। ताकि वाहन चालक अपने वाहन की गति को काबू कर सकें। लोक निर्माण विभाग झंडूता से भड़ोलीकलां मार्ग का करीब 10 करोड़ रुपये से उन्नयन का कार्य करवा रहा हैं। 10 किलोमीटर सड़क मार्ग पर ठेकेदार ने टारिंग का कार्य पूरा कर दिया है। अब सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि वह दूसरे दिन ही कई जगह से उखड़ना शुरू हो गए। लोगों ने विभाग से गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करने को कहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय शुक्ला ने कहा कि ठेकेदार सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य कर रहा है। ई जगहों से उखड़ने की समस्या सामने आई है। ठेकेदार को सही गुणवत्ता वाली सामग्री लगाने को कहा गया है, ताकि उखड़ने की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed