फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ramesh Dhwala of Kangra was the winner of Badi Mali.

Bilaspur News: कांगड़ा के रमेश ध्वाला रहे बड़ी माली के विजेता

Mon, 18 Sep 2023 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Dhwala of Kangra was the winner of Badi Mali.
-श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर गेहड़वीं मेलों का विधायक ने किया समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल के सुप्रसिद्ध प्राचीन गुग्गा जाहरवीर मंदिर गेहड़वीं में आयोजित आठ दिवसीय गुग्गा मेलों का समापन सोमवार को विधायक जीत राम कटवाल ने किया।
कटवाल ने गुग्गा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर लोगों के लिए सुख शांति की प्रार्थना की। उसके बाद उन्होंने गुग्गा मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित छिंज में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम भी बांटे। हर साल मेले के आखिरी दिन मंदिर मेला कमेटी द्वारा विशाल छिंज का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले से बाहर अन्य जिलों के पहलवान हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं। कहा कि मेले हमारी पुरानी परंपरा के प्रतीक हैं। हिमाचल की संस्कृति में गुग्गा मेलों की अपनी अलग पहचान है। कहा कि मेलों के आयोजन से हमारी पुरानी संस्कृति को संजोए रखने के साथ आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है। मेलों में आने से लोगों में एक दूसरे के प्रति प्यार की भावना जागृत होती है। वहीं ऐसे मेलों से माध्यम स्तर के व्यापारी वर्ग को मेलों से आर्थिक लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन

इस दौरान दंगल में बड़ी माली के विजेता पहलवान कांगड़ा के रमेश ध्वाला को 3100 सौ रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता पहलवान घुमारवीं के रवि को 2500 सौ रुपये इनाम दिया गया। वहीं छोटी माली के विजेता पहलवान समोह के प्रिंस को 2100 रुपये और गुर्ज, जबकि उप विजेता पहलवान कांगड़ा के भानु ध्लावा को 1500 रुपये की राशि इनाम में दी गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, स्वदेश ठाकुर, दिनेश चंदेल, संजीव महाजन, मनोज चंदेल, प्यार सिंह, सुनील नड्डा, केसरी देवी, राजेश चंदेल, राकेश जोशी, अनंत राम शास्त्री, प्रीतम शुक्ला, रोशन लाल, सुशील नड्डा, बली राम नड्डा, कृष्ण सिंह चंदेल, अनिल चंदेल, अमन, अजय शर्मा, रजनीश शर्मा, रिशु, महेश नड्डा, बलवंत नड्डा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed