फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   quarrel between bus driver and conductor

बस अड्डे में भिड़े निगम के चालक और निजी बस के परिचालक

Sat, 16 Apr 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
quarrel between bus driver and conductor
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक और निजी बस के परिचालक उलझ पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि खूब लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में राहुल शर्मा निवासी गांव कसोल डाकघर मोरसिंघी तहसील घुमारवीं ने बताया कि बिलासपुर-शिमला रूट पर चलने वाली निजी बस का परिचालक है। वीरवार को शिमला से आते समय निगम के चालक संदीप कुमार से बहस हो गई, लेकिन बात वहीं खत्म हो गई। शुक्रवार सुबह संदीप और निगम के अन्य तीन कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। बस रूट का टाइम भी निकल गया। इस कारण रूट पर बस नहीं जा सकी। संदीप कुमार निवासी गांव दनोह जिला बिलासपुर ने बताया कि निगम में चालक है। जब शिमला जाने के लिए बिलासपुर बस अड्डे में आया तो निजी बस के परिचालक राहुल ने मारपीट की। इससे सिर पर चोट आई है। शिमला में भी धमकियां देता है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed