फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PWD rest house waiting for inauguration since last one year

Bilaspur News: एक साल से उद्घाटन का इंतजार कर रहा पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह

Mon, 11 Nov 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
PWD rest house waiting for inauguration since last one year
-नम्होल में एक साल पहले ढाई करोड़ की लागत से तैयार हुआ भवन
विज्ञापन

-विश्राम गृह में बनाए गए हैं सात साधारण और एक वीआईपी सैट

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल नंबर-2 के तहत नम्होल में बना विश्राम गृह उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बना विश्राम गृह अनदेखी का शिकार हो रहा है।

लोक निर्माण विभाग का यह विश्राम गृह करीब एक साल से तैयार है, लेकिन इसका उद्घाटन न होने के कारण यह सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस विश्राम गृह में अभी 2.54 करोड़ रुपये से आठ सैट बनाए गए हैं। इसमें सात सैट साधारण और एक सैट वीआईपी है। शिमला-मंडी सड़क पर नम्होल में यह विश्राम गृह बनाया गया है। इसमें प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के लोग भी रियायती दरों पर ठहर सकते हैं। इसके कारण लोगों को सुविधा व सरकार को राजस्व मिलना तय, लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं होने के कारण इसका फायदा नहीं हो रहा है। इतना पैसा खर्च होने के बावजूद समय पर उद्घाटन न हो पाने से कई प्रकार के सवाल उठने लगे हैं। उधर लोक निर्माण विभाग उपमंडल नम्होल के सहायक अभियंता जगत राम ठाकुर ने कहा कि इस विश्राम गृह में आठ सैट बनकर करीब एक साल से तैयार हैं लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed