फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Protest against smart meters in senior citizens' meeting

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में स्मार्ट मीटर का विरोध

Mon, 23 Feb 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Protest against smart meters in senior citizens' meeting
बिलासपुर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: सभा
नलवाड़ मेले के लिए पारदर्शी आवंटन की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठकडॉ. जेएन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें में शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को विरोध किया गया।
उपायुक्त के साथ हुई पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों और संबंधित विभागों को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद प्रशासन और एम्स से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा करते हुए अधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई का आग्रह किया गया। सभा ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि नलवाड़ी मेले में प्लाटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाए, ताकि किसी एक संस्था या व्यक्ति को पक्षपातपूर्ण तरीके से ठेका न दिया जाए। इसके अलावा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया। सभा ने सरकार से आदेश वापस लेने और आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से नलवाड़ी मेले के समापन अवसर पर लुहणू मैदान से बेरी-दड़ोला पुल निर्माण की घोषणा करने का आग्रह किया गया। साथ ही पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में पेंशन जारी करने और एरियर व मेडिकल क्लेम का भुगतान घुमारवीं में की गई घोषणा के अनुसार करने की मांग दोहराई गई। भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी अपील की गई। इस दौरान एसडीएम सदर राजदीप सिंह ने वरिष्ठ नागरिक सभा के आग्रह पर पालिका भवन स्थित सभागार का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने भवन के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और भूतल की मरम्मत की आवश्यकता रखी। एसडीएम ने त्वरित प्रभाव से प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। परिसर में पड़े निर्माण सामग्री और कूड़े-कचरे को हटाने, नगर परिषद रेस्ट हाउस में बोरवेल लगाने और भवन परिसर में टाइल्स और दो सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। संचालन महासचिव मस्तराम वर्मा ने किया। सभा ने विवेका शांडिल और आरिफ मोहम्मद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed