फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Processing of fruits and vegetables will boost the income of villagers.

Bilaspur News: फल-सब्जियों की प्रोसेसिंग से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय

Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Processing of fruits and vegetables will boost the income of villagers.
नम्होल पंचायत में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ को सम्मानित करती पंचायत प्रधान। स्रोत:
नम्होल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 40 महिला-पुरुष सीख रहे अचार, जैम और मुरब्बा बनाने का हुनर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत नम्होल में फल-सब्जियों के प्रसंस्करण को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को शुरू हुआ। वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में पंचायत के सातों वार्डों से करीब 40 महिला और पुरुष हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल-सब्जियों से मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार कर ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल वर्मा ने प्रतिभागियों को अचार, जैम, चटनी और मुरब्बा समेत विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान और बागवान अपनी उपज को सीधे बेचने के बजाय उसका प्रसंस्करण कर अधिक लाभ कमा सकते हैं। प्रसंस्करण के बाद तैयार उत्पाद की कीमत मूल फसल की तुलना में कई गुना बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल में तैयार खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों की बड़े शहरों में भी मांग है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए इस क्षेत्र में स्वरोजगार और बाजार की अच्छी संभावनाएं हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर ग्राम पंचायत प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने डॉ. अनिल वर्मा और उनकी टीम का स्वागत किया। पंचायत की ओर से उन्हें टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने कहा कि यह पंचायत में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में शुरुआत है। आने वाले समय में महिलाओं और युवाओं के लिए ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे घर और गांव में ही रोजगार के साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान पूर्व प्रधान रणजीत ठाकुर, उपप्रधान जिया लाल ठाकुर, सातों वार्डों के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed