फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Private vehicles plying illegally during railway line construction, demand for investigation raised

Bilaspur News: रेलवे लाइन निर्माण में नियम विरुद्ध चल रहीं निजी गाड़ियां, जांच की उठी मांग

Fri, 24 Oct 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Private vehicles plying illegally during railway line construction, demand for investigation raised
टैक्स चुकाने वाली गाड़ियां ही परियोजनाओं में करें व्यावसायिक कार्य
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी और अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई
निजी गाड़ियां चलने के कारण सरकार को हो रहा यात्री कर का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रेलवे लाइन निर्माण कार्य में निजी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के उपयोग को लेकर विरोध शुरू हो गया है। निर्माण कंपनियां अपने कार्यों में इन गाड़ियों का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसी गाड़ियों का संचालन न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे सरकार को यात्री कर का भी नुकसान हो रहा है।

जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने इस गंभीर विषय को हाल ही में हुई जिला परिषद की तिमाही बैठक में उठाया और विभाग से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि रेलवे लाइन निर्माण जैसी बड़ी परियोजनाओं में टैक्स चुकाने वाली व्यावसायिक गाड़ियां ही चलनी चाहिए ताकि नियम और राजस्व दोनों की रक्षा हो सके। कहा कि यह मुद्दा उन्होंने पिछली बैठक में भी उठाया था, जिसमें विभाग के सक्षम अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का आग्रह किया गया था। उस समय विभाग ने निरीक्षण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। यह विषय केवल रेलवे निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य निर्माण परियोजनाओं में भी इसी प्रकार के नियम उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं, उन्हें रोकना आवश्यक है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि पिछले तीन माह में रेलवे निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों में नियमों की अवहेलना पर 20 से अधिक चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। कहा कि जिला परिवहन विभाग नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी सरकारी या निजी प्रोजेक्ट में यदि निजी गाड़ियां व्यावसायिक उपयोग में पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed