फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PM SHRI School Ghumarwin emerges winner in volleyball and badminton.

Bilaspur News: वॉलीबाल, बैडमिंटन में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं बना विजेता

Thu, 10 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
PM SHRI School Ghumarwin emerges winner in volleyball and badminton.
भगेड़ स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
भगेड़ स्कूल में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में घुमारवीं खंड के 11 स्कूलों की 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन खेल कराए गए।
इस अवसर पर हिमुडा निदेशक सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रभारी प्रेम वशिष्ठ ने बताया कि वॉलीबाल में पीएम श्री स्कूल घुमारवीं विजेता और तल्याणा स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में कुठेड़ा स्कूल विजेता और धनथर स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में गेहड़वीं स्कूल विजेता और पीएम श्री स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। बैडमिंटन में पीएम श्री स्कूल घुमारवीं विजेता और कोठी स्कूल उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में भगेड़ स्कूल विजेता रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. निशा शर्मा, सुरजीत सिंह परमार, स्टाफ सदस्य, विभिन्न स्कूलों से आए खेल प्रभारी, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed