{"_id":"657c9e6e262dd5f1e40b7414","slug":"primary-teachers-workshop-begin-in-swarghat-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10179-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वारघाट में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वारघाट में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
स्वारघाट में प्री-प्राइमरी शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
कार्यशाला में श्री नयना देवी जी और स्वारघाट शिक्षा खंड के 26 शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय स्वारघाट में प्री- प्राइमरी शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डाइट जुखाला की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में स्वारघाट और श्री नयना देवी जी शिक्षा खंड के 26 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पांच दिवसीय कार्यशाला में प्री-प्राइमरी शिक्षकों को बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, सामाजिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी स्वारघाट देवेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला से लाभ उठाने का आग्रह किया। जिला प्री प्राइमरी समन्वयक संजय सामा ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला में नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, चंद्रशेखर, मजिंद्र सिंह और सोनिया रिसोर्स पर्सन रहेंगे।