फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations for Independence Day celebrations intensify in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज

Sat, 01 Aug 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Independence Day celebrations intensify in Ghumarwin.
घुमारवीं में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत:
15 अगस्त को होगा उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, एसडीएम अभिषेक बरवाल ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उपमंडल अधिकारी अभिषेक बरवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:55 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। इसके उपरांत मुख्यातिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। मार्च पास्ट में हिमाचल प्रदेश पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एवं गाइड्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके पश्चात मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। उसके पश्चात स्थानीय विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी एवं आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed