फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

रामलाल ठाकुर ने सुनीं जनसमस्याएं और किया निपटारा

Fri, 17 Jan 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
political
श्री नयना देवी विस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रामलाल ठाकुर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों के अंतर्गत पूर्व मंत्री व विधायक रामलाल ठाकुर शुक्रवार को ग्राम पंचायत माकड़ी के गांव उटप्पर, ग्राम पंचायत भाखड़ा के गांव खुलवीं, ग्राम पंचायत तरसूह के नैहला तथा ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव धलेत में जनता से रूबरू हुए। इस मौके पर विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही समाधान विधायक ने किया।
विज्ञापन

इस गांव के कीर्ति चक्र विजेता शहीद विजय कुमार की शहादत को नमन करते हुए विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार ने न तो अपने कहे मुताबिक स्थानीय स्कूल का नाम शहीद विजय कुमार के नाम से किया और न ही शहीद के गांव की कोई सुध ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वो इस मसले को सरकार के समक्ष उठायेंगे। इस मौके पर विधायक राम लाल ठाकुर ने गांव उटप्पर के लिए संपर्क सड़क निर्माण के लिए एक लाख की राशि प्रदान की। साथ ही युवक मंडल को भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने युवाओं को चिट्टा आदि नशे की बढ़ते कुचक्र से बचने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा निवारण के संदर्भ में भारत वर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि युवा ही देश की असली धरोहर तथा भविष्य हैं। ग्राम पंचायत भाखड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6 लाख की राशि प्रदान की। स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप शर्मा, भाखड़ा पंचायत के प्रधान प्रभात चंदेल, उप प्रधान नरेंद्र पुरी, सहदेव राज पुरी, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र पाल शिंदा, पूर्व प्रधान किशनलाल, संजय शर्मा, तरसूह वार्ड से बीडीसी सदस्य राधे श्याम, युवा कांग्रेस के सदस्य अतुल, सेवानिवृत्त डॉ. रामचंद, खुर्शीद मोहम्मद, लैहड़ी पंचायत के उप प्रधान रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव चमेल सिंह ठाकुर, राम पाल शास्त्री, मनोज कुमार गुर्जर, अनिल कुमार, घवांडल पंचायत के पूर्व प्रधान बीरी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed