फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Piles of garbage in Ward-7 of Shri Naina Devi Ji, people troubled by the foul smell

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी के वार्ड-7 में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से लोग परेशान

Thu, 14 May 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in Ward-7 of Shri Naina Devi Ji, people troubled by the foul smell
वार्ड का हाल
नालियों में जमा कूड़ा, बारिश में और ज्यादा बढ़ जाती है परेशानी
विज्ञापन

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी होती है भारी दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के वार्ड नंबर 7 में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही वाले इस वार्ड में जगह-जगह फैला कूड़ा, बंद पड़ी नालियां और दुर्गंध से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जबकि बारिश के दौरान समस्या कई गुना बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार वार्ड की कई नालियों में कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इससे गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल जाता है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों के आसपास भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सामने क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर कूड़ेदान न होने से लोग खुले में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने वार्ड में नियमित सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई करवाने और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


इनसेट

स्थानीय निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि गर्मी में नालियों से इतनी दुर्गंध आती है कि घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

प्रवेश शर्मा ने कहा कि बारिश के दिनों में नालियां भर जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


इनसेट

अमित कुमार ने कहा कि यह धार्मिक स्थल है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था बेहद कमजोर है। नगर परिषद को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

वार्ड का हाल

वार्ड का हाल

वार्ड का हाल

वार्ड का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed