{"_id":"66bf64519b3fe779cc0223d0","slug":"pickup-jeep-stolen-from-dadhol-chowk-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121751-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल चौक से पिकअप जीप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल चौक से पिकअप जीप चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक से पिकअप जीप चोरी हो गई। जीप को शातिर बड़ी चालाकी से उड़ा ले गए। जीप चोरी होने के शिकायत के बाद भराड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
जीप मालिक विनोद कुमार ने बताया कि दधोल चौक पर फर्नीचर का काम करता है। रोजाना शाम को अपनी जीप दुकान के बाहर खड़ी करके अपने कमरे में चला जाता है। बुधवार रात को पिकअप जीप को दुकान के बाहर खड़ा किया था। वीरवार को उसकी तबीयत ठीक न थी, जिस कारण शाम को दुकान पर आया तो देखा कि जीप मौके पर नहीं थी। उसने अपने स्तर पर जीप को ढूंढने के प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि जीप चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।