फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pet dog attacks 9 year old girl refers to Bilaspur hospital

पालतू कुते ने 9 साल की बच्ची पर किया हमला, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pet dog attacks 9 year old girl  refers to Bilaspur hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर की बंदला पंचायत में एक पालतू कुत्ते ने 9 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
घायल बच्ची के मामा विक्रम ने बताया कि वह गांव बंदला के रहने वाले हैं। शनिवार को दोपहर के समय जब वह अपनी गोसदन के पास थे, तो उसी समय उनके गांव की एक महिला ने जोर-जोर से आवाजें लगाई कि बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद वह बच्ची को छुड़वाने के लिए पहुंचे। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। मगर काफी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्ते के मुंह से बाहर निकाल पाए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके हाथ में भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुत्ते ने दो अन्य लोगों पर भी हमला किया है। कुत्ते के इस हमले से बच्ची के चेहरे का बायां हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया है। घायल अवस्था में बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।

अस्पताल में तैनात डॉ. शुभम ने इस मामले में बताया कि बच्ची के चेहरे का बांया हिस्सा काफी खराब हो चुका है। इस कारण बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed